• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को शूटिंग में दो रजत पदक

sports_master by sports_master
September 20, 2026
in एथलेटिक्स
0
एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को शूटिंग में  दो रजत पदक

टोक्यो । एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार शुरुआत करते हुए देश का नाम रोशन किया। जारी टूर्नामेंट के पहले दिन भारत ने निशानेबाजी में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए, जिसमें स्टार शूटर इलावेनिल वालारिवन का बड़ा योगदान रहा। इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद के साथ मिलकर भारत को पहला रजत पदक दिलाया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक मिला।

शूटिंग के अलावा अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जिससे भारत का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। इसके साथ ही हॉकी में भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 और पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 के अंतर से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है, जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु की अगुआई में महिला टीम ने कजाकिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कुल मिलाकर एशियन गेम्स का पहला दिन भारतीय एथलीट के लिए सफलता और उम्मीदों से भरा रहा।

टेकबॉल में भारतीय टीम के हाथों लगी निराशा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम को 20 सितंबर को टेकबॉल के इवेंट में मेडल की उम्मीद थी, लेकिन काफी निराशा का सामना करना पड़ा। टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा विमेंस सिंगल और मिक्सड डबल्स कैटेगरी के ब्रांज मेडल तक पहुंची थीं, लेकिन दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स में हार का सामना करना पड़ा। क्विंसी डिसूजा को ब्रांज मेडल मैच में जापान की खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसे बरकरार नहीं रख पाईं। युइना साकामोतो ने उन्हें 12-11,12-11 के अंतर से हराया।

एशियन गेम्स में आज वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं पाकिस्तान की टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वीवीएस लक्ष्मण और आगरकर के बीच मनमुटाव उजागर

वीवीएस लक्ष्मण और आगरकर के बीच मनमुटाव उजागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us