भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है।
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई के बल्ले से शानदार 64 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं भारतीय टीम ने 157 रनों का टारगेट सिर्फ 13.4 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा के बल्ले से शानदार 82 रनों की पारी देखने को मिली।


