• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बुमराह और साईं सुदर्शन के फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं ले सकते थे : गिल

sports_master by sports_master
August 14, 2026
in क्रिकेट
0
बुमराह और साईं सुदर्शन के फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं ले सकते थे : गिल

भारतीय टीम अभी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल का भी हिस्सा है। टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल के स्टेडियम में खेलना है, जिसमें मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। दोनों ही खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन सही समय पर फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से उनको बाहर होना पड़ा। अब कप्तान गिल ने बुमराह और सुदर्शन को लेकर बताया कि टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है जिसमें दोनों ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं।

हम जानते हैं कि वह किस स्थिति में है

शुभमन गिल ने साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हां, हम दोनों खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हम जानते हैं कि वह किस स्थिति में हैं। साई का बाहर होना काफी निराशाजनक रहा क्योंकि हमें शुरू में लग रहा था कि वह इस सीरीज का हिस्सा होंगे लेकिन लगातार उनकी चोट का स्कैन कराने के बावजूद उनकी ठीक होने की प्रक्रिया उतनी तेज नहीं हुई, जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे थे। हमने दोनों को बाहर रखने का फैसला टेस्ट मैच को ध्यान में रखते हुए लिया क्योंकि यह 5 दिन का होता है। अगर यह वनडे या टी20 मैच होता तो बात अलग होती। लेकिन टेस्ट मैच में आप कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ वापसी करने के ज्यादा मौके होते हैं। अगर कोई खिलाड़ी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो उसके पास वापसी करने के और भी कई मौके होते हैं। इसलिए यह ध्यान में रखते हुए साई और बुमराह का टीम से बाहर होना निराशाजनक था।

तैयारी के लिए समय मिलना काफी बेहतर रहा

टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबला खेला जिससे तैयारी करने का और वहां के हालात में ढलने का बेहतर मौका मिला। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर शेड्यूल ऐसा हो कि टेस्ट मैच से पहले हमें कम से कम एक सप्ताह या 10 दिन का समय मिल जाए तो तैयारी काफी बेहतर होती है। पिछले साल भी हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त था, ऐसे में व्यस्त शेड्यूल में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आसान नहीं होता। हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के पास अभी बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है इसलिए अतिरिक्त तैयारी का समय मिलना काफी फायदेमंद साबित होता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ

पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us