• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, July 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

CWG 2026: 3 घंटे में 5 मेडल पक्के, भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में मचाया धमाल, भारत के खाते में 21 पदक

कॉमनवेल्थ 2026 में 29 जुलाई का दिन भारत के लिए बॉक्सिंग में बेहद खास रहा, जहां सिर्फ 3 घंटे के अंदर 5 भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर दिया

sports_master by sports_master
July 29, 2026
in एथलेटिक्स
0
CWG 2026: 3 घंटे में 5 मेडल पक्के, भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में मचाया धमाल, भारत के खाते में 21 पदक

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार का दिन भारत के लिए बॉक्सिंग में बेहद खास रहा, जहां सिर्फ 3 घंटे के अंदर 5 भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर दिया।
साक्षी चौधरी और अरुधंति चौधरी ने जीत के सिलसिले की शुरुआत की थी। फिर सचिन सिवाच , अंकुश यादव और नरेंद्र बेरवाल ने इसे आगे बढ़ाया। भारतीय मुक्केबाजों के इस दमदार प्रदर्शन से भारत के हिस्से में आए पदकों की संख्या 21 हो गई है।

महिलाओं के वर्ग में साक्षी और अरुंधति ने दिखाया दम

महिलाओं के बॉक्सिंग मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को हराया। साक्षी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहला राउंड 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से अपने नाम किया।

इसके बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। वहीं महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। दोनों महिला मुक्केबाजों से अब देश को फाइनल में पहुंचने और गोल्ड जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पुरुष मुक्केबाजों का भी रिंग में दबदबा

पुरुष वर्ग में भी भारतीय बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सचिन ने 5-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए एक और मेडल सुनिश्चित किया। सचिन दिन के तीसरे भारतीय मुक्केबाज बने जिन्होंने पदक पक्का किया।

इसके बाद अंकुश यादव ने पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जेड माइकोक को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वह दिन के चौथे भारतीय बॉक्सर बने जिन्होंने मेडल पक्का किया।

भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। नरेंद्र बेरवाल ने समोआ के माइकल सेको को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। नरेंद्र 4-1 से आगे थे, लेकिन रेफरी के रोकने के बावजूद उनके कुछ पंच विपक्षी को लगे, जिसके कारण 3 पॉइंट्स की पेनल्टी लगी। उनकी जीत के साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में पांचवां मेडल पक्का हो गया।

एक और मेडल की उम्मीद

बॉक्सिंग में भारत को एक और मेडल की उम्मीद है। रात 11 बजे 57 किलोग्राम वर्ग में जैस्मीन लंबोरिया का सामना इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से होने वाला है। जैस्मिन की जीत होती है तो एक ही दिन में मुक्केबाजी से भारत के हिस्से में 6 मेडल आ जाएंगे।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us