• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

15 साल के बच्चे की शक्ति तो देखो, वैभव सूर्यवंशी ने ये क्या कर दिया, 102 मीटर का छक्का देख पूरी दुनिया रह गई हैरान

15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 49 गेंदों पर 81 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 102 मीटर का एक विशाल छक्का भी शामिल था।

sports_master by sports_master
July 26, 2026
in क्रिकेट
0
81 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ले उड़े प्लेयर ऑफ द मैच

हराने: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा अर्धशतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया है। हराने में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि दुनिया देखती रह गई।

सिकंदर रजा की गेंद पर जड़ा 102 मीटर का गगनचुंबी छक्का

इस पारी के दौरान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी द्वारा लगाया गया 102 मीटर का विशाल छक्का चर्चा का विषय बना रहा। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यवंशी ने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद की लेंथ को भांपा और लॉन्ग-ऑफ दिशा में एक दमदार छक्का जड़ दिया। यह छक्का इतना लंबा था कि पूरा दुनिया देखती रह गई कि 15 साल के बच्चे में इतनी शक्ती कहां से आई। वैभव ने इससे पहले इसी सीरीज में 99 मीटर का छक्का भी जड़ा है।

शतक से चूके, लेकिन बनाए सबसे ज्यादा रन

वैभव सूर्यवंशी अपने पहले इंटरनेशल शतक से वे बेहद करीब आकर चूक गए। वैभव 49 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.31 का रहा। भारतीय टीम में कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका, और वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

सीरीज में भारत के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

इस सीरीज से ठीक पहले इसी मैदान पर खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। अब इस टी-20 सीरीज में भी अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों की मदद से कुल 151 रन बनाए। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने महज 19 गेंदों में 50 रन ठोककर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक दर्ज किया था, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज और आखिरी टी20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत की झोली में डाला एक और सिल्वर

ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत की झोली में डाला एक और सिल्वर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us