• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ओपनर्स बेन डकेट और जैकब बेथेल ने रचा इतिहास

sports_master by sports_master
July 19, 2026
in क्रिकेट
0
ओपनर्स बेन डकेट और जैकब बेथेल ने रचा इतिहास

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनके ओपनर्स बेन डकेट और जैकब बेथेल ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाजों की हर चाल इन दोनों के सामने पूरी तरह फेल साबित हुई।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जैकब बेथेल और बेन डकेट ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

दोनों ओपनर्स ने न सिर्फ इंग्लैंड की टीम को एक मजबूत शुरुआत दी, बल्कि लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने जैसे ही अपनी साझेदारी में 137 रन पूरे किए, उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 46 साल पुराना था। साल 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विले ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रन बनाए थे, जिसे अब इन दोनों बल्लेबाजों ने पीछे छोड़ दिया है।

लॉर्ड्स में पहली बार किसी सलामी जोड़ी ने की 150 रन की पार्टनरशिप

बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए शानदार 192 रन जोड़े। लॉर्ड्स के मैदान पर 54 साल के वनडे इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी सलामी जोड़ी ने 150 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की हो। इसके साथ ही इंग्लैंड की इस जोड़ी ने भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। दोनों ने मिलकर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2019 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए 160 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

अब बेन डकेट और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ वनडे मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इन दोनों ने मिलकर साल 2018 का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जब जो रूट और इयोन मॉर्गन ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 186 रन जोड़े थे। इसके अलावा, लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे क्रिकेट में डकेट और बेथेल द्वारा जोड़े गए ये 192 रन, किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्ड कप के बाद में लियोनेल मेसी फुटबॉल को कहेंगे अलविदा

वर्ल्ड कप के बाद में लियोनेल मेसी फुटबॉल को कहेंगे अलविदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us