• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

32 साल के फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच फुटबॉल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिलिस्तीन के 32 साल के फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

sports_master by sports_master
July 2, 2026
in फुटबॉल
0
32 साल के फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच फुटबॉल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिलिस्तीन के 32 साल के फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की इजरायल डिफेंस फोर्स की गोली लगने से मौत हो गई। वे खान यूनिस सर्विसेज क्लब के गोलकीपर थे। इस घटना की पुष्टि फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ (PFA) ने आधिकारिक रूप से कर दी है। संघ ने खिलाड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे फिलिस्तीनी खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पीएफए के अनुसार अल-अश्कर की मौत खान यूनिस के उत्तर-पूर्व में स्थित अल-करारा कस्बे में हुई। जहां उनको गोली मारी गई।

5 महीने पहले हुई थी शादी

सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि अल-अश्कर की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। यानी सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। PFA की पोस्ट का कमेंट बॉक्स भी फैंस की संवेदनाओं से भर गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पीएफए ने अपने बयान में यह भी बताया कि अल-अश्कर अपने परिवार में सात बहनों के इकलौते भाई थे। उनके निधन से न केवल उनकी पत्नी और अजन्मे बच्चे का भविष्य प्रभावित हुआ है। बल्कि उनकी सातों बहनों और पूरे परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके साथी खिलाड़ियों और कोचों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की हो चुकी है मौत

इसके साथ ही आपको बता दें कि गाजा में जारी संघर्ष का असर पूरे फिलिस्तीनी खेल जगत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की मौत हो चुकी है। इनमें अकेले फुटबॉल से जुड़े 567 खिलाड़ी, कोच, रेफरी शामिल हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस संघर्ष ने फिलिस्तीन के खेल ढांचे और खिलाड़ियों को कितना बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
संजू सैमसन नहीं, टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की उल्टी गिनती शुरू? T20 में खेलता है वनडे

संजू सैमसन नहीं, टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की उल्टी गिनती शुरू? T20 में खेलता है वनडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us