• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रूट टेस्ट में पहले स्थान पर वनडे में शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग

sports_master by sports_master
June 24, 2026
in क्रिकेट
0
जो रूट टेस्ट में पहले स्थान पर वनडे में शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग

दुबई। आईसीसी रैं​किंग में इस बार भयंकर उथलपुथल देखने के लिए मिल रही है। खास तौर पर पिछले सप्ताह टेस्ट और वनडे का खूब रोमांच देखने के लिए मिला, इसलिए इसमें जबरदस्त बदलाव नजर आ रहा है। जहां एक और इंग्लैंड के जो रूट फिर से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैं​किंग में लंबी छलांग मारी है और वे पहले नंबर के काफी करीब पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

हैरी ब्रूक को पछाड़कर जो रूट बन गए फिर से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज

पहले अगर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो जो रूट ने फिर से नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग बढ़कर 871 की हो गई है। वहीं पिछले सप्ताह ही नंबर वन बने इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 866 की है। ट्रेविस हेड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 853 की है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र दो स्थानों के फायदे के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 715 की है।

शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग, सीधे नंबर दो पर पहुंचे

अब वनडे की बात करें तो वहां पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 815 की रेटिंग के साथ नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। इस बीच शुभमन को एक साथ तीन स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 791 की हो गई है। विराट कोहली दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। क्योंकि वे वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा 754 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दो स्थान के नुकसान के साथ नंबर 5 पर चले गए हैं। श्रीलंका के चरित असलंका एक स्थान के फायदे से नंबर 9 और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक एक स्थान के फायदे से नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में लगातार मैच है, इसलिए रैंकिंग फिर से बदलेगी। खास तौर पर टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त उठापटक होने वाली है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी का सुनहरा सफर अभी शुरू हुआ है

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिलेगा अलग चेंजिंग रूम? खास नियम के चलते लिया गया बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us