• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, October 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रूट कब तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड ?

sports_master by sports_master
June 22, 2026
in क्रिकेट
0
जो रूट कब तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड ?

नई दिल्ली । टेस्ट क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें लगभग अटूट माना जाता है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्याजा टेस्ट रन का कीर्तिमान भी लंबे समय तक ऐसे ही रिकॉर्ड में गिना जाता रहा, लेकिन अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की शानदार फॉर्म ने इस रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है। एक नई गणना और भविष्यवाणी के अनुसार, रूट अगले कुछ सालों में सचिन का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 14075 रन दर्ज हैं और वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से सिर्फ 1876 रन दूर हैं। 2021 के बाद से रूट ने जिस निरंतरता के साथ रन बनाए हैं, उसने क्रिकेट जगत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद मास्टर ब्लास्टर का सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड अब ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगा

2028 में टूट सकता है रिकॉर्ड

स्काई स्पोर्ट्स की एक विशेष कैलकुलेशन के मुताबिक, जो रूट के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने की 71.3 प्रतिशत संभावना है। पूर्व इंग्लिश कप्तान और क्रिकेट विशेषज्ञ माइकल एथर्टन ने बताया कि आंकड़ों के आधार पर रूट 2028 में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। एथर्टन की इस भविष्यवाणी के अनुसार, रूट इंग्लैंड के 2028 सीजन के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ या फिर उसी साल भारत दौरे के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यदि ऐसा भारत में होता है, तो यह क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन सकता है।

माइकल एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि हमने बेनेडिक्ट से आंकड़े देखने को कहा और उन्होंने हिसाब-किताब करके बताया है कि उनके सचिन से आगे निकलने की संभावना 71.3% है। और ऐसा होने की संभावना या तो 2028 की गर्मियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में है, या फिर भारत दौरे के आखिरी टेस्ट में।

सचिन और रूट के करियर में बड़ा अंतर

जहां जो रूट ने अपना अधिकांश ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर केंद्रित रखा है, वहीं सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा। सचिन ने 200 टेस्ट और 463 ODI मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 100 शतक निकले। दूसरी ओर, रूट लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में नियमित नहीं रहे हैं। उन्होंने 2013 में ODI डेब्यू के बाद अब तक केवल 189 ODI मैच खेले हैं, जबकि 2019 के बाद से वह T20I क्रिकेट में भी नजर नहीं आए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
FIFA World Cup 2026: क्या होगी मेसी-रोनाल्डो की टक्कर? समझें वो 3 समीकरण जो अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल को सच कर सकते हैं

FIFA World Cup 2026: क्या होगी मेसी-रोनाल्डो की टक्कर? समझें वो 3 समीकरण जो अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल को सच कर सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us