• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गतिविजेता बेंगलुरु को हराकर गुजरात टाइटंस ने मैच किया अपने नाम

sports_master by sports_master
May 1, 2026
in आईपीएल 2026
0
गतिविजेता बेंगलुरु को हराकर गुजरात टाइटंस ने मैच किया अपने नाम

GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही।

गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर्स में 155 रनों का स्कोर बनाने के बाद सिमट गई। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली, इसके अलावा विराट कोहली के बल्ले से 28 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में 28 साल के अरशद खान का कमाल देखने को मिला जो तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे, इसके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन इस मैच में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं इसके बाद शुभमन गिल भी 43 के निजी स्कोर अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से जोस बटलर ने रनों की गति को बरकरार रखते हुए 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की टीम ने एक समय इस मैच में 111 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर ने छठे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम की जीत को पक्का कर दिया था। होल्डर के बल्ले से इस मैच में 12 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं राहुल तेवतिया ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीटी को जीत दिलाकर वापस लौटे। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 2 जबकि सुयश शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रजत पाटीदार को आउट दिए जाने पर चौथे अंपायर पर भड़के विराट

रजत पाटीदार को आउट दिए जाने पर चौथे अंपायर पर भड़के विराट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us