• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक पंड्या कप्तान के रूप में फ्लॉप,22 मैच हारे

sports_master by sports_master
April 25, 2026
in आईपीएल 2026
0
हार्दिक पंड्या कप्तान के रूप में फ्लॉप,22 मैच हारे

Hardik Pandya Performance: IPL 2026 का सीजन अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 5 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस सीजन अब तक सिर्फ दो मैच ही जीतने में कामयाब रही है। लगातार मिल रही हार के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब सवालों के घेरे में है। हार्दिक पांड्या इस सीजन खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में अब उनकी काफी आलोचना हो रही है। उनके खराब फॉर्म को देखने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या ये बतौर कप्तान उनका आखिरी सीजन होगा?

2024 से अब तक 22 मैच हार चुकी है मुंबई की टीम

2024 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और टीम में आने के साथ ही उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। 2024 से लेकर अब तक IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम मुंबई इंडियंस ही है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 22 मैच गंवाए हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नाम है, वो इस दौरान 21 मैच हारने में कामयाब रही है। चेन्नई की बात करें तो उनकी टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। वहीं मुंबई इंडियंस के ज्यादातर बड़े खिलाड़ी अभी भी टीम का ही हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम लगातार मैच हार रही है जो एक चिंता का विषय है।

बतौर खिलाड़ी इस सीजन हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

सिर्फ कप्तानी ही नहीं एक खिलाड़ी के तौर पर भी हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन निराश करने वाला है। हार्दिक की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है लेकिन इस सीजन अब तक वह बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। इस सीजन अभी तक 6 पारियों में वो सिर्फ 97 रन ही बना सके हैं। वहीं गेंदबाजी में सिर्फ 3 विकेट ले सके हैं, जबकि 12.66 के इकॉनमी से उन्होंने रन लुटाए हैं। इस सीजन उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिसने फैंस को काफी हैरान किया है।

मुंबई इंडियंस को मिली IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने अपने दो ओवर में 38 रन लुटाए। वो इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। वहीं बैटिंग में जब टीम को उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की जरूरत थी, वहां वो 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर एक खराब शॉर्ट खेलकर आउट हो गए। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराया। यह आईपीएल इतिहास में रनों के हिसाब से मुंबई की सबसे बड़ी हार है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us