• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 24, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पंत और पूरन के कारण लखनऊ के 50 करोड़ बर्बाद

sports_master by sports_master
April 22, 2026
in क्रिकेट
0
पंत और पूरन के कारण लखनऊ के 50 करोड़ बर्बाद

LSG: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है और अब टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पर सवाल उठने लगे हैं। LSG ने दोनों को करीब 50 करोड़ रुपये की संयुक्त कीमत टीम में शामिल किया। इस जोड़ी से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। लखनऊ ने 6 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर बनी हुई है। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ दिखी है, वहीं टॉप ऑर्डर में लगातार बदलाव भी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। सबसे बड़ी चिंता पंत और पूरन की खराब फॉर्म है।

पंत-पूरेन के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

ऋषभ पंत ने 6 मैचों में 147 रन बनाए हैं, उनका औसत 29.40 और स्ट्राइक रेट 136.11 है। उनकी एकमात्र बड़ी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की रही, जिससे टीम को जीत मिली थी। वहीं पूरन का प्रदर्शन ज्यादा चिंताजनक रहा है। उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं, औसत 8.50 और स्ट्राइक रेट 79.68 रहा है।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने टीम के विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।  साइमन डूल ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। आपके टॉप 5 बल्लेबाजों में तीन विदेशी बल्लेबाज हैं। उनमें से एक मार्करम ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। मार्श ने कुछ खास नहीं किया है, और पूरन ने तो बिल्कुल ही कुछ नहीं किया है। यही आपकी सबसे बड़ी समस्या है।

उन्होंने आगे कहा कि पंत ने अपनी बैटिंग से उन्हें सिर्फ एक मैच जिताया है, इसके अलावा कुछ नहीं। आपने दो खिलाड़ियो पंत और पूरन पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिन्होंने आपको सिर्फ एक मैच जिताया है। यानी, आपने अपने कुल बजट का लगभग आधा हिस्सा उन दो खिलाड़ियों पर खर्च कर दिया, जिन्होंने आपको सिर्फ एक मैच जिताया है।

LSG vs RR मैच पर टिकी निगाहें

अब लखनऊ का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है, जो टीम के सीजन की दिशा तय कर सकता है। इस अहम मैच में एक बार फिर पंत और पूरन पर सबकी नजरें होंगी। इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि पंत और पूरन के बल्ले से कितने रन आते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लखनऊ की अपने ही घर में बुरी हार

लखनऊ की अपने ही घर में बुरी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us