SRH vs DC: IPL 2026 में 21 अप्रैल को 31वां मुकाबला खेला गया, जिसमें 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हैदराबाद 47 रनों से जीता.
यह उसकी सीजन की चौथी जीत है। इस तरह SRH की टीम पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत SRH की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़ने का कारनामा किया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल का खाता खुल सका। उन्हें एक सफलता मिली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।

