• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

25 करोड़ का हीरो बन गया लगातार हार से विलेन

sports_master by sports_master
April 15, 2026
in आईपीएल, आईपीएल 2026
0
25  करोड़  का हीरो बन गया लगातार हार से विलेन

केकेआर है तैयार, अब ये पुरानी बात हो गई है। केकेआर बिल्कुल भी तैयार नहीं है, अब तो केकेआर मतलब हार दर हार हो गया है। आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल मिलाकर 22 मैच हो चुके हैं। सभी टीमें अपने चार से पांच मैच खेल चुकी हैं। दस में से अब केवल एक ही टीम ऐसी है, जो अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम आखिरी पायदान पर संघर्ष कर रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक अंक है, लेकिन वो पंजाब के साथ मैच ना हो पाने के कारण मिला है। टीम ने अपनी मेहनत से कुछ भी नहीं कमाया है। 

अब तक तय नहीं हो पाई केकेआर की मजबूत प्लेइंग इलेवन

केकेआर की टीम इतनी कमजोर हो जाएगी कि पांच मैचों के बाद भी एक अदद जीत नहीं मिलेगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। एक के बाद एक लगातार टीम मैच हारती जा रही है। अब तो उसके लिए आखिरी चार में पहुंचना भी करीब करीब असंभव हो गया है। टीम पांच मैचों के बाद तक ये तय नहीं कर पाई है कि उसकी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन आखिर क्या होगी। कौन सा खिलाड़ी किस नंबर पर खेलेगा। पांच मैचों तक लगातार प्रयोग के दौर जारी है। जो सुनील नारायण शुरुआत में नीचे आ रहे थे, अचानक उसने पांचवें मुकाबले में ओपनिंग करा दी गई, लेकिन वे नाकाम रहे।

25 करोड़ रुपये अ​धिक में केकेआर ने कैमरन ग्रीन को खरीदा

वैसे अगर देखा जाए तो टीम की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि सबसे महंगा खिलाड़ी कैमरन ग्रीन हैं। कैमरन के नाम में ही रन आता है, लेकिन वे एक एक रन के लिए तरस रहे हैं। ऐसा लगता है कि कोई नया नवेला खिलाड़ी आया हो। कैमरन ग्रीन के लिए केकेआर ने नीलामी में 25 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की है।

केवल एक बार 25 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं ग्रीन

आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि वे अब तक पांच मैचों में केवल एक ही बा 25 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं, जब उन्होंने एलएसजी के खिलाफ नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी। तीन बार वे सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं। पहले तो कैमरन ग्रीन ने गेंदबाजी ही नहीं की, जब की तो दो मैचों में उनके नाम केवल एक ही विकेट है।

सीएसके ने भी लगाई थी कैमरन ग्रीन पर नीलामी में बोली

नीलामी में जब कैमरन ग्रीन का नाम पुकारा गया तो उनकी बोली केवल दो करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई। इसके बाद रेस में राजस्थान रॉयल्स भी आई। कुछ ही देर बाद मुंबई की टीम तो पीछे हट गई, लेकिन केकेआर ने एंट्री मारी। काफी देर तक राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच भिड़ंत हुई। कुछ ही ​मिनटों में ये बोली 13 करोड़ को पार कर गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम पीछे हट गई, लेकिन अब सीएसके ने बाजी खेली। केकेआर किसी भी कीमत पर कैमरन ग्रीन को जाने नहीं देना चाहती थी। इसलिए ये बोली लगते लगते 25 करोड़ तक जा पहुंची। आखिर में 25.20 करोड़ की बोली लगाकर आखिर केकेआर ने उन्हें अपने पाले में कर लिया।

कैमरन ग्रीन ही हैं केकेआर की लगातार हार के विलेन

अगर आपको याद हो, जब केकेआर ने कैमरन ग्रीन को खरीद लिया तो उनके कैंप में जश्न का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि यही जश्न आईपीएल के मैचों के दौरान मातम में बदल जाएगा। इतने महंगे खिलाड़ी का केकेआर अब क्या करे, ये शायद उसे भी समझ नहीं आ रहा है। अगर कैमरन ग्रीन की जगह किसी और खिलाड़ी पर टीम ने बोली लगाई होती तो इतनी रकम में तीन से चार बड़े खिलाड़ी आ जाते, जो कम कम से एक दो मैच तो जिता ही देते, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आज की तारीख में कैमरन ग्रीन ही केकेआर की इस हार के लिए सबसे बड़े विलेन के तौर पर देखे जा रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लखनऊ की एक और करारी पराजय

लखनऊ की एक और करारी पराजय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us