CSK vs KKR Head to Head Stats: IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। मेजबान चेन्नई और कोलकाता दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें निचले पायदान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 9वें जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आखिरी यानी 10वें पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी।
चेन्नई की नजर दूसरी जीत पर
यह मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, CSK ने 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है। डेथ ओवर गेंदबाजी टीम के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है, हालांकि पिछले मैच में घरेलू मैदान पर जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। टीम की पहली जीत में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा था। संजू ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम के लिए सबसे बड़ी खबर एमएस धोनी की संभावित वापसी है, जो चोट के कारण बाहर चल रहे थे। अगर धोनी इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह CSK बनाम KKR मुकाबले में नजर नहीं आएंगे। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। कोलकाता ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।
हेड-टू-हेड में CSK का दबदबा
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में भारी नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि KKR को 11 जीत मिली हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है। खास तौर पर चेपॉक में CSK का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस मैदान पर खेले गए 10 मुकाबलों में से 8 में चेन्नई ने जीत हासिल की है, जो उनके घरेलू दबदबे को दर्शाता है।
दोनों टीम इस प्रकार हैं:-
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।


