• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईपीएल | गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव

sports_master by sports_master
March 12, 2026
in क्रिकेट
0
आईपीएल | गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव

नई दिल्ली।IPL 2026 से पहले टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में अहम बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने 11 मार्च को घोषणा करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।

दहिया के आने से गुजरात टाइटंस के कोचिंग सेटअप को अनुभव और मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब टीम अगले सीजन में फिर से खिताब की दौड़ में उतरने की तैयारी कर रही है।

विजय दहिया भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 ODI मैच खेल चुके हैं। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दहिया ने खिलाड़ी के बाद कोचिंग में भी अच्छी पहचान बनाई। वह उस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे जिसने दिल्ली की टीम को 2007-08 के रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

KKR को भी दे चुके हैं कोचिंग

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में दहिया पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उस दौरान टीम ने 2012 और 2014 में अपने पहले दो IPL खिताब जीते थे। इसके बाद 2019 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का हेड टैलेंट स्काउट बनाया गया। वहीं हाल के सालों में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

दहिया की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब गुजरात टाइटंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का बैटिंग कोच बनाया है। GT के कोचिंग स्टाफ में हेडन के बाद अब दहिया की एंट्री ने बाकी की टीमों को सावधान कर दिया है।

IPL में शानदार है GT का रिकॉर्ड

2022 में IPL में शामिल होने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था और अब तक खेले गए चार में से तीन सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2026 में टीम कहां तक पहुंचती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सनराइजर्स  ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को खरीदा

सनराइजर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को खरीदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us