• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिए नए रिकॉर्ड

sports_master by sports_master
March 6, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिए  नए रिकॉर्ड

मुंबई |भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल काफी रोचक रहा। मैच देखकर ही लग रहा था कि दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने सामने हैं। जब भारत ने 250 से अधिक का स्कोर बना दिया, इसके बाद भी जब इंग्लैंड की बैटिंग के लिए आई तो कभी ऐसा नहीं लगा कि इंग्लैंड की टीम मैच से बाहर है।

आखिर में भारत ने सात रन से बाजी मार ली। इस बीच दोनों टीमों ने मिलकर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। अब से करीब 10 साल पुराना ​कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है।

भारत ने पहले बैटिंग कर बना दिए 253 रन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने सात विकेट पर 253 रन बना दिए तो लगा कि भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में मैच जीत लेगी, लेकिन इंग्लैंड ने आ​खिरी ओवर तक हिम्मत नहीं हारी। दोनों टीमों के बीच केवल सात ही रन का फासला रह गया, जो काफी कम था। टी20 विश्व कप के इतिहास में ये दोनों टीमों की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 500 रन बनने से केवल एक ही रन कम रह गया।

टी20 विश्व कप के इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर

साल 2016 के टी20 विश्व कप में जब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने आई ​थीं, तब दोनों मिलर 459 रन बना दिए थे। जो सर्वश्रेष्ठ स्कोर हुआ करता था। ये मैच भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। अब इस मैच में इसी स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड ने मिलकर 499 रन बना दिए हैं। इतना ही नहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में साल 2007 में 418 रन बने  थे, ये रिकॉर्ड भी इस मैच में टूट गया है।

दोनों टीमों ने 34 छक्के लगाकर बना दिया कीर्तिमान

इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना। दोनों टीमों ने मिलकर कुल मिलाकर 34 छक्के ठोक दिए, इसी साल वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में 31 छक्के लगे थे, अब ये कीर्तिमान ध्वस्त हे गया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच में साल 2014 का रिकॉर्ड टूटा था, लेकिन ये नया रिकॉर्ड कुछ ही दिन रह पाया। अब देखना होगा कि 34 छक्कों का ये कीर्तिमान कितने दिन रहता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गजब क्रिकेट | टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में लेकिन इंग्लैंड का जवाब नहीं

गजब क्रिकेट | टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में लेकिन इंग्लैंड का जवाब नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us