• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हेटमायर ने 19 गेंद में अर्धशतक मारकर खुद का रिकॉर्ड तोड़ा

sports_master by sports_master
February 23, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0

मुंबई।वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित होता हुआ दिख रहा है। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद बैटिंग करने उतरे शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है।

हेटमायर अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

हेटमायर ने की बराबरी एडन मार्करम की बराबरी

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शिमरन हेटमायर ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। शिमरन हेटमायर ने इस धमाकेदार पारी की बदौलत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इसी वर्ल्ड कप में 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं श्रीलंका के कप्तान शनाका ने भी ओमान के खिलाफ मैच में 19 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक लगाया था। वो दूसरे नंबर पर हैं।

हेटमायर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमरन हेटमायर इसके साथ ही वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी। इसी वर्ल्ड कप में हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जारी टूर्नामेंट में उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक लगाया था। उससे पहले क्रिस गेल ने 23 गेंद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में 50 रन बनाए थे। शे होप ने 2024 में अमेरिका के खिलाफ 26 गेंद और क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में 26 गेंद में 50 रन बनाए थे।

85 रन बनाकर आउट हुए हेटमायर

शिमरन हेटमायर ने इस मैच में 34 बॉल पर 85 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। हेटमायर की इस तूफानी पारी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जिंम्बाब्वे की हार से फायदा मिल सकता है टीम इंडिया को

जिंम्बाब्वे की हार से फायदा मिल सकता है टीम इंडिया को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us