• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पिच का मिजाज /बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज होंगे हावी ?

sports_master by sports_master
February 21, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
पिच का मिजाज /बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज होंगे हावी ?

अहमदाबाद।आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों का आगाज हो गया है, जिसमें 22 फरवरी को मेजबान भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में सफर शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में इस मैच में सभी की नजरें पिच और टॉस दोनों पर लगी हुई हैं, क्योंकि अहमदाबाद में शाम के समय दूसरी पारी के दौरान ओस आने की वजह से रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 के इस मुकाबले की पिच के बारे में बताने जा रहे हैं।

काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, वह वहां की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। अमूमन यहां पर शाम के समय खेले जाने वाले मैचों में काफी बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं, लेकिन इस मैच के काली मिट्टी पर खेले जाने की वजह से पिच का मिजाज थोड़ा धीमा हो सकता है, जिसके चलते रन बनाना उतना आसान काम ना हो। हालांकि इसके बावजूद इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद कर सकती है। इस मैदान पर अभी तक टी20 इंटरनेशनल के कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, तो सिर्फ चार बार ही टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 190 से 195 रनों के बीच का देखने को मिलता है।

कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम

इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद ना के बराबर है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। वहीं तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

टीम इंडिया ने यहां पर पिछली बार साल 2021 में गंवाया था मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार देखने को मिला है। यहां पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से वह 7 को जीतने में कामयाब रही है और सिर्फ 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यहां पर टीम इंडिया ने पिछली बार साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना किया था, जिसके बाद से वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं और सभी में जीत हासिल की है और सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए ही मुकाबला अपने नाम किया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लगातार 3 शून्य के बाद भी अभिषेक शर्मा पर ही रहेगा भरोसा

लगातार 3 शून्य के बाद भी अभिषेक शर्मा पर ही रहेगा भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us