• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप से पहले भारत का वार्म अप मैच कल

sports_master by sports_master
February 3, 2026
in क्रिकेट
0

नईदिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले वार्मअप मैच इस वक्त खेले जा रहे हैं। अब टीम इंडिया भी अपना पहला वार्मअप मैच खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले इंडिया ए टीम ने यूएसए के खिलाफ मैच खेला था। लेकिन अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली वही टीम मैदान में उतरेगी तो विश्व कप में खेलती हुई दिखाई देगी। इससे पहले मैच कब और कहां है, ये जान लीजिए। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी अभी से नोट कर लीजिए, ताकि मैच का आप तसल्ली से देख पाएं। 

4 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी अपना वार्मअप मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलेगी। इस दिन भारत और यूएसए के बीच मैच होगा। इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए वार्मअप मैच खेलेगी। ये मुकाबला 4 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया का कैंप अभी मुंबई में लगा हुआ है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो बाकी सभी इस वक्त अपनी अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका की टीमें शाम सात बजे होंगी आमने सामने

भारतीय क्रिकेट टीम अपना वार्मअप मैच साउथ अफ्रीका के ​खिलाफ खेलेगी। ये मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि 4 फरवी को खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टी20 ​वर्ल्ड कप में भी अपने सारे मैच शाम सात बजे ही खेलेगी, इसलिए टीम अपनी तैयारी भी उस वक्त करेगी। साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत है। भले ही ये वार्मअप मैच हो, लेकिन इसके बाद भी पूरी संभावना है कि मुकाबला कांटे का होगा और कोई भी टीम बाजी मार सकती है।

न्यूजीलैंड को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को हरा चुकी है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें 4.1 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। पहले तीन मैच जीतकर ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद चौ​थे मुकाबले में कुछ प्रयोग करने के कारण हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरी मैच जीतकर टीम ने सीरीज का शानदार समापन किया था।

टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता

इस बीच भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्मअप मैच में सभी की नजर इस बात पर होगी कि भारतीय टीम की सलामी जोड़ी क्या होगी। क्या अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन होंगे या फिर ईशान किशन को ये जिम्मेदारी दी जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जहां एक ओर संजू सैमसन लगातार मौके मिलने के बाद भी फ्लॉप रहे थे, वहीं ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर आकर धमाकेदार बल्लेबाजी की और एक शतक भी ठोकने में कामयाबी ​हासिल की थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव की तूफानी बल्लेबाजी लेकिन शतक से दूर

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी लेकिन शतक से दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us