• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए भारत टॉप पर

sports_master by sports_master
January 27, 2026
in क्रिकेट
0
इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए भारत टॉप पर

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रनों से करारी शिकस्त दी। बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले में भारत की इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड की टीम का हार के साथ ही टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने 8 विकेट से शिकस्त दी।

मल्होत्रा का नाबाद शतक

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। विहान मल्होत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 109 रन जड़े, जबकि अभिज्ञान कुंडू (61) और वैभव सूर्यवंशी (52) ने अर्धशतक लगाए। भारत की शुरुआत तेज रही। ओपनर्स वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ने सिर्फ चार ओवर में 44 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज फिफ्टी में शामिल है। हालांकि, बीच के ओवरों में जिम्बाब्वे ने भारतीय पारी को डगमगाने की कोशिश की लेकिन विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने मिलकर पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। अंत के ओवरों में खिलान पटेल ने 12 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए भारत को 350 के पार पहुंचाया।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। दूसरी ही गेंद पर एक ओपनर के आउट होने के बाद उनकी पारी बिखर गई। आरएस अम्बरीश और उद्धव मोहन ने नई गेंद से कहर बरपाया, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे की ओर से सिर्फ लेरॉय चिवौला (62) ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया। इस तरह पूरी टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 204 रनों से जीत लिया।

पाकिस्तान की जीत से ग्रुप-2 बना रोचक

दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। हरारे में खेले गए मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा और अब्दुल सुभान ने मिलकर न्यूजीलैंड को सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट कर दिया। अली रजा ने 36 रन देकर 3 विकेट जबकि अब्दुल सुभान ने 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड के स्कोर के जवाब में पाकिस्तान ने ओपनर समीर मिन्हास ने नाबाद 76 रनों की शानदार पारी के दम पर 111 रनों का लक्ष्य महज 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत से पाकिस्तान का नेट रन रेट बेहतर हुआ है और अब उसकी नजरें भारत के खिलाफ 1 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

पॉइंट्स टेबल पर असर

भारतीय टीम बड़ी जीत के बाद सुपर सिक्स के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, पाकिस्तान तीसरे स्थान पर काबिज है। अब भारत के खिलाफ उसका अगला मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है। सुपर सिक्स के ग्रुप-1 की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया मजबूती से पहले नंबर पर काबिज है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जो रूट की 61वीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लेकिन सचिन और विराट से बहुत पीछे

जो रूट की 61वीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लेकिन सचिन और विराट से बहुत पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us