• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

t20 के बाद अब वनडे से जडेजा ले सकते हैं संन्यास

sports_master by sports_master
January 15, 2026
in क्रिकेट
0
t20 के बाद अब वनडे से जडेजा ले सकते हैं संन्यास

India vs New Zealand 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो भारतीय टीम बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और इसके बाद जब गेंदबाजी आई तो वहां भी खूब रन लुटाए गए। खास तौर पर इस मैच के बाद एक खिलाड़ी सभी के निशाने पर आ गया है। जो टी20 इंटरनेशनल से तो रिटायरमेंट का ऐलान कर चुका है, लेकिन वनडे में भी अब उस पर तलवार सी लटकी नजर आ रही है। दूसरे मैच में मिली हार के लिए उसी खिलाड़ी को सबसे बड़ा विलेन बताया जा रहा है। 

रवींद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल से ले चुके हैं रिटायरमेंट

टी20 ​वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के तीन प्लेयर्स ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा का भी नाम शामिल था। कोहली और रोहित ने तो टेस्ट भी छोड़ दिया और अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। हालांकि जडेजा ने टेस्ट और वनडे को अभी जारी रखा हुआ है। लेकिन पिछले दो वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन जिस तरह का रहा है, उससे नहीं लगता कि ज्यादा दिन इसमें कटेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे में अ​ब तक नहीं मिला कोई विकेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में रवींद्र जडेजा ने कुल मिलाकर 9 ओवर किए और इस दौरान 56 रन खर्च किए। उन्हें इस दौरान कोई सफलता हा​थ नहीं लगी। जडेजा इस मैच में पांच बॉल पर केवल चार ही रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जब राजकोट में दूसरा मैच शुरू हुआ तो वहां भी ऐसा ही हाल हुआ। जडेजा ने 44 बॉल पर 27 रन ही बनाए। उनकी इस पारी में केवल एक ही चौका आया। इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई तो वहां उन्होंने आठ ओवर में 44 रन खर्च किए। सफलता यहां भी नहीं मिली। यानी ना तो जडेजा बल्ले से कुछ कर पाए और ना ही गेंदबाजी में कमाल दिखा पाए। जबकि राजकोट तो उनका होम ग्राउंड भी है।

क्या साल 2027 तक भारत के लिए वनडे खेल पाएंगे जडेजा

रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि अक्षर पटेल बाहर ​बैठे इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसा खेल रहे हैं कि उम्मीद है वे साल 2027 का वनडे विश्व कप खेल जाएंगे, लेकिन जडेजा साल 2027 तक भारतीय टीम के लिए वनडे खेल पाएंगे, ये काफी मुश्किल काम है। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी जरूर इस बात पर नजर रखेगी कि न्यूजीलैंड के ​खिलाफ तीसरे मैच में रवींद्र जडेजा कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसी मैच के आधार पर तय होगा कि आने वाले कितने और वक्त तक जडेजा भारत की वनडे टीम का हिस्सा रहेंगे। वैसे भी अब भारतीय टीम को लंबे गैप के बाद वनडे खेलना है, तब तक चीजें काफी बदल चुकी होंगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, इंदौर में रविवार को मैच होगा

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, इंदौर में रविवार को मैच होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us