इस साल पाकिस्तान में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर रहे। पाकिस्तान के मोस्ट-सर्च्ड टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में वे नंबर-1 पर हैं और खास बात यह है कि वह इस लिस्ट में अकेले नॉन-पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इसी के साथ 14 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट बने हैं।

अभिषेक प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे अभिषेक शर्मा को एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 25 साल के इस ओपनर ने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 314 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके बल्ले से 3 हाफ सेंचुरी, 32 चौके और 19 छक्के निकले। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शाहीन शाह अफरीदी और हरिस रउफ से हुई तीखी बहस भी खूब चर्चा में रही।
अभिषेक के बाद पाकिस्तान में जिन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उनमें हसन नवाज, इरफान खान नियाजी, साहिबजादा फरहान और मुहम्मद अब्बास शामिल हैं।


