• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैं नहीं दे सकता हूं यह कॉल… लाइव मैच में रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर के बीच बहस, स्टंप माइक में सब रिकॉर्ड हो गया

sports_master by sports_master
October 23, 2025
in क्रिकेट
0
मैं नहीं दे सकता हूं यह कॉल… लाइव मैच में रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर के बीच बहस, स्टंप माइक में सब रिकॉर्ड हो गया

एडिलेड: भारत ने खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 265 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज बचाने के लिए भारत को हर हाल में ये मैच जीतना होगा। एडिलेड में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बेहद खराब शुरुआत के बावजूद मेहमान टीम इंडिया 50 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 264 रन ही बना सकी।

कप्तान शुभमन गिल सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। गिल सिर्फ 9 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। इसके बाद विराट कोहली (0) मैदान पर उतरे, लेकिन चार गेंदों के बाद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया था।

रोहित शर्मा– श्रेयस अय्यर के बीच हुई 118 रन की साझेदारी

रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाते हुए 97 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 77 गेंदों में 7 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली।

रोहित-अय्यर की स्टंप माइक पर बातचीत वायरल

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच हुई बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई। वायरल हो रही वीडियो में दोनों की बातचीत सुनाई दे रही है।

दोनों की बातचीत कुछ इस प्रकार हुई

रोहित: श्रेयस, यह सिंगल था।
अय्यर: अरे आप करके देखो, मेरे को मत बोलो ना फिर।
रोहित: अरे तेरे को कॉल देना पड़ेगा। वो सातवां ओवर डाल रहा है यार
अय्यर: मुझे उसका एंगल पता नहीं है। कॉल करो ना
रोहित: मैं नहीं दे सकता हूं यह कॉल।
अय्यर: सामने है आपके।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
घर में भी हार गया पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से रौंदा

घर में भी हार गया पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से रौंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us