• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया 224 पर सिमटी

sports_master by sports_master
August 1, 2025
in Uncategorized
0
टीम इंडिया 224 पर सिमटी

लंदन: केनिंगटन ओवल के मैदान पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 224 रनों पर ढेर हो गई। सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रनों के आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन उसने 64 ओवर तक बैटिंग की थी, जबकि दूसरे दिन सिर्फ 34 गेंदों का सामना कर पाई और उसके बचे 4 विकेट धराशायी हो गए।

आकाश दीप बिना खाता खोले नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 26 तो करुण नायर 57 रन बनाकर लौटे।

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में सबसे अधिक रन करुण नायर के नाम रहे, जबकि साई सुदर्शन ने 108 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए तो ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग कर रहे ध्रुव जुरेल के नाम 19, कप्तान शुभमन गिल 21, केएल राहुल 14 और पिछले मुकाबले के शतकवीर रविंद्र जडेजा के नाम 9 रन रहे।

इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक गस एटकिंसन ने 21.4 ओवरों की गेंदबाजी में 8 मेडन रखते हुए सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके। जोश टंग ने 16 ओवरों में 57 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले। क्रिस वोक्स ने 14 ओवरों में 46 रन देकर एक विकेट झटका।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
247 पर इंग्लैंड धरासाई, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके चार-चार विकेट

247 पर इंग्लैंड धरासाई, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके चार-चार विकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us