• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन 1 टेस्ट में 430 रन बनाने वाले पहले भारतीय:भारत ने पहली बार हजार रन बनाए, गिल ने 11 छक्के लगाए; टॉप रिकॉर्ड्स

sports_master by sports_master
July 6, 2025
in क्रिकेट
0
शुभमन 1 टेस्ट में 430 रन बनाने वाले पहले भारतीय:भारत ने पहली बार हजार रन बनाए, गिल ने 11 छक्के लगाए; टॉप रिकॉर्ड्स

बर्मिंघम टेस्ट जीतने के लिए भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन भारत से शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए थे, इसी के साथ वे एक टेस्ट में 400 प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बने।

टीम इंडिया ने टेस्ट की दोनों पारियां मिलाकर 1014 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में भारत ने पहली बार ही एक मैच में हजार रन का आंकड़ा पार किया।

1. शुभमन एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 161 रन बना दिए। उन्होंने एक टेस्ट में 430 रन बना दिए। यह किसी भारतीय कप्तान से एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 293 रन बनाए थे।

शुभमन 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय शुभमन गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 344 रन बनाए थे। तब गावस्कर ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था। गिल एक पारी में शतक और दूसरी में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे ही खिलाड़ी बने।

शुभमन 1 टेस्ट में दूसरे हाईएस्ट स्कोरर शुभमन गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से महज 27 रन दूर रह गए। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम है। जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ ही 456 रन बनाए थे। शुभमन टेस्ट में 400 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के 5वें ही प्लेयर बने।

गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर शुभमन गिल ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 छक्के लगाए। उन्होंने 11 सिक्स लगाकर अपनी बैटिंग खत्म की। इसी के साथ वे इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूयू फ्लिंटॉफ, बेन स्टोक्स और भारत के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा। तीनों के नाम 9-9 छक्के का रिकॉर्ड था।

पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विदेशी ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 3 छक्के लगाए। इसी के साथ इंग्लैंड में उनके नाम 24 छक्के हो गए। वे होमग्राउंड से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम साउथ अफ्रीका में 21 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है।

भारत ने पहली बार हजार रन बनाए भारत ने पहली पारी में 587 और दूसरी पारी में 427 रन बना दिए। टीम इंडिया ने मुकाबले में 1014 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में पहली बार ही भारत ने हजार रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 2003 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 916 रन बनाए थे।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
घरेलू सरजमीं पर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, एनसी क्लासिक जीतकर खिताब की हैट्रिक लगा दी

घरेलू सरजमीं पर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, एनसी क्लासिक जीतकर खिताब की हैट्रिक लगा दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us