मालदीव में सपन्न दक्षिण एशियाई under 16 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारत ने दोहरी उपलब्धि प्राप्त की। लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेली गई प्रतियोगिता में भारत में लड़कों और लड़कियों का खिताब जीता।
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव कुलविन्दर सिंह गिल ने उपरोक्त जानकारी दी। नतीजा आंकड़ों से समझिए-
भारत की लड़कों टीम ने लीग मुकाबलों में
भारत (151) v/s मालदीव (20)
भारत (117) v/s बांग्लादेश (29)
और फाइनल में भारत (94) v/s श्रीलंका (62)
दल में कृष्णा सुनेरिया (कप्तान) व तोहिद शेख ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
वहीं लड़कियों की टीम ने लीग मुकाबलों में
भारत (136) v/s मालदीव (28)
भारत (137) v/s बांग्लादेश (15)
और फाइनल में भारत (103) v/s श्रीलंका (56)
को हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता के लिए लड़कों टीम का प्रशिक्षण शिविर इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था, जबकि लड़कियों की टीम का प्रशिक्षण शिविर चेन्नई में संपन्न हुआ।
इस स्वर्णिम सफलता के साथ, भारतीय टीम अब आगामी एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। पुरुष 31 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक मंगोलिया में और महिला 14 से 20 सितम्बर 2025 तक मलेशिया में खेलेगी।
भारतीय बास्केटबॉल टीम की इस उपलब्धि पर मध्य,प्र,देश बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय जी, मुख्य संरक्षक चैतन्य कश्यप जी, महासचिव अविनाश आनंद, कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के बंडी, सचिव लक्ष्मीकान्त पटेल, सुनील हार्डिया अदि सभी मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, कोच और समस्त दल को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। और आगामी एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अग्रिम शुभकामना दी।


