• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आज GT vs LSG:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, पिछले मैच में लखनऊ जीती थी

sports_master by sports_master
May 22, 2025
in क्रिकेट
0
आज GT vs LSG:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, पिछले मैच में लखनऊ जीती थी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 64वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराया था।

गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद ही LSG टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई थी।

गुजरात ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

सातवीं बार होगा सामना गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL में अब तक 6 मैच खेले गए। पहले चारों मैच गुजरात ने जीते थे। वहीं, आखिरी के दोनों मैच लखनऊ ने जीते। नरेंद्र मोदी स्टेडियम दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं। इसमें गुजरात को जीत मिली थी।

सीजन के टॉप स्कोरर और विकेट टेकर दोनों GT के GT के साई सुदर्शन ऑरेंज कैप और प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप होल्डर हैं। साई सुदर्शन ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 61 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन की नाबाद पारी खेली थी। प्रसिद्ध ने पिछले सीजन में 13 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी है। यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलता है। यहां अब तक IPL के 40 मैच खेले गए हैं। 19 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 21 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। दिन में धूप के साथ बादल भी रहेंगे, लेकिन गर्मी काफी रहेगी। बारिश की 25% आशंका है। तापमान 29 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 12 गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओरुर्के।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नीरज चोपड़ा के बारे में टिप्पणी करने से बचे अरशद नदीम

नीरज चोपड़ा के बारे में टिप्पणी करने से बचे अरशद नदीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us