मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवां मैच जीतकर IPL पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हरा दिया। लखनऊ ने बॉलिंग चुनी। MI ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में LSG 161 रन ही बना सकी।
मुंबई से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, उन्होंने ही 16वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच MI की झोली में डाला। ट्रेंट बोल्ट ने 3 और विल जैक्स ने 2 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव और रायन रिकेलटन दोनों ने फिफ्टी लगाई। लखनऊ से आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट लिए। आयुष बडोनी ने सबसे ज्यााद 35 रन बनाए।


