बेंगलुरु।दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। दिल्ली से केएल राहुल ने मैच विनिंग 93 रन बनाए। कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। दिल्ली ने 17.5 ओवर में 4 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। बेंगलुरु से भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। टिम डेविड और फिल सॉल्ट ने 37-37 रन बनाए।
राहुल ने विनिंग सिक्स लगाया

केएल राहुल ने 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 93 रन की पारी खेली।
हेजलवुड के ओवर में 22 रन बने
केएल राहुल ने पारी के 15वें ओवर में हेजलवुड के खिलाफ 22 रन बटोरे। उन्होंने इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

केएल राहुल ने 14वें ओवर में यश दयाल के खिलाफ सिंगल लिया। इसी के साथ उन्होंने 37 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। राहुल को पावरप्ले में ही बैटिंग करने उतरना पड़ा था।
दिल्ली ने 9वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया। सुयश शर्मा ने ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल को कैच कराया। अक्षर ने 11 बॉल पर 15 रन बनाए।

शुरुआती 6 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट गंवा दिए। टीम 39 रन ही बना सकी। फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैगर्क और अभिषेक पोरेल इस दौरान पवेलियन लौटे।


