• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मीराबाई मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल, कहा छोटे-छोटे बदलाव बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं

sports_master by sports_master
February 24, 2025
in एथलेटिक्स
0
मीराबाई मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल, कहा छोटे-छोटे बदलाव बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं

नईदिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को जोर देते हुए कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव इस ‘बड़ी स्वास्थ्य समस्या’ से निपटने में महत्वपूर्ण अंतर पैदा कर सकते हैं। इस पहल की शुरुआत सोमवार को हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे से निपटने के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए चानू सहित विभिन्न क्षेत्रों से 10 व्यक्तियों को नामित किया।

प्रधानमंत्री ने इससे एक दिन पहले ही लोगों से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने यह घोषणा की। तीस वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मोटापे के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा नामित किए जाने पर बहुत खुशी है। यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है जिसे सही जीवनशैली का विकल्प चुनकर और सक्रिय, स्वस्थ और फिट रहने का विकल्प चुनकर समाप्त किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत के इस दिशा में आगे बढ़ने और हमारी विकास यात्रा का समर्थन करने की जरूरत है। हमारे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने से देश में बड़े बदलाव हो सकते हैं और भारत को फिट बनाने के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।’’

इस पहल के हिस्से के रूप में चानू ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को नामित किया जिनमें मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाजी के दिग्गज गगन नारंग, पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, पुरुष हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, दोहरी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, पेरिस खेलों के पदक विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा और पैरालंपिक निशानेबाजी चैंपियन अवनी लेखरा शामिल हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us