
पढ़िए पाकिस्तान की पारी के टॉप-11 मोमेंट्स
फैक्ट्स
- भारतीय टीम वनडे में लगातार 12वां टॉस हार गई। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कप्तान रोहित शर्मा एक भी टॉस नहीं जीत सके हैं। इससे पहले, नीदरलैंड ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक 11 टॉस हारे थे।
- पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तान ने शुरुआती 20 ओवर में 65.4 प्रतिशत डॉट बॉल खेलीं।
- कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने सलमान आगा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ खेले 6 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं।
- विराट कोहली भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयर बने। उनके अब 158 कैच हो गए हैं। रिकॉर्ड्स में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिनके 156 कैच हैं।

1. इरफान पठान ट्रॉफी लेकर आए

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान टूर्नामेंट की ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। पठान ने जनवरी 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था।

2. बुमराह मैच देखने पहुंचे

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह दुबई स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबला देखने पहुचें। बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, चोटिल होने की वजह से वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्टेडियम में उन्हें ICC प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें कुल 4 अवॉर्ड मिले।


3. अभिषेक-तिलक और सूर्या मैच देखने आए

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, बैटर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली थी।

मोहम्मद शमी चोटिल हुए

मोहम्मद शमी 5वें ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। यहां फिजियो ने मैदान पर आकर शमी की जांच की, जिसके बाद उन्हें ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। हालांकि, शमी ठीक होकर 11वें ओवर में वापस आ गए। उन्होंने 8 ओवर बॉलिंग की।
5. अक्षर के डायरेक्ट हिट पर इमाम आउट

पावरप्ले के आखिरी ओवर में इमाम-उल-हक रन आउट हुए। यहां कुलदीप के ओवर की दूसरी बॉल पर इमाम ने आगे निकलकर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। मिड ऑन पर खड़े अक्षर पटेल ने स्टंप पर डायरेक्ट हिट लगाया और इमाम रन आउट हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।


