वडोदरा।विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन में गुजरात जायंट्स ने पहली जीत दर्ज की। रविवार को टीम ने यूपी वॉरियर्ज को 6 विकेट से हराया। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में गुजरात ने बॉलिंग चुनी। यूपी ने 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। गुजरात ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
गुजरात के लिए प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट लिए। डिएंड्रा डॉटिन और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट मिले। बैटिंग में कप्तान गार्डनर ने फिफ्टी लगाई। डॉटिन 33 और हरलीन देओल 34 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। यूपी से सोफी एक्लेस्टन ने 2 विकेट लिए।
गुजरात को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी। वहीं यूपी वॉरियर्ज को पहले ही मैच में हार मिल गई। रविवार के नतीजे के बाद गुजरात पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं यूपी आखिरी नंबर पर है।


