भारतीय ओपनर शुभमन गिल को वनडे रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले हफ्ते वे तीसरे स्थान पर थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच ही ICC ने बुधवार को ताजा रैकिंग जारी की।इस सीरीज के तीसरे मैच में आज गिल ने शतक लगाया है, हालांकि इसके पॉइंट इस रैंकिंग में शामिल नहीं हैं।गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली थी, इसका फायदा उन्हें मिला है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टॉप पर बरकरार हैं। गिल बाबर से केवल 5 पॉइंट्स पीछे हैं।
बैटिंग रैकिंग में चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा को एक और विराट कोहली को 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ है।


