अभिषेक ने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने मुंबई में 134 रन बनाए थे।भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ICC की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्होंने 829 रेटिंग पॉइंट्स की छलांग लगाई। टॉप पर ट्रैविस हेड और तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा रहे। उन्हें एक अंक का नुकसान हुआ है।
ICC ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की। टी-20 की बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती को तीन स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 5वें से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वरुण के 705 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड के राशिद खान 705 अंक के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) पहले स्थान पर हैं। टी-20 की ऑलराउंडर्स रैंकिंग के टॉप-10 में बदलाव नहीं हुआ है।


