मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के विकेट पर थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद हो गया। चौथे टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियन कप्तान कमिंस ने अपनी गेंद पर यशस्वी के खिलाफ कैच की अपील की। ग्राउंड अंपायर ने नॉट आउट दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दे दिया।
टकराई और कोई आवाज भी नहीं हुई। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने यशस्वी को विजुअल डिफ्लेक्शन के आधार पर आउट करार दिया। इस फैसले पर यशस्वी ने ग्राउंड अंपायर से सवाल भी किया, लेकिन फैसला नहीं बदला गया।
थर्ड अंपायर ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया, जब टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था और यशस्वी 84 रन बनाकर एक ओर से छोर संभाले हुए थे। इस फैसले के बाद ग्राउंड में मौजूद इंडियन फैंस ने चीटर-चीटर के नारे लगाए।


