• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा? कैच छूटते ही लगा दी भयंकर डांट

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बहुत ही खराब जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी में बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। बल्लेबाजी में नहीं चल पाने के कारण मैदान पर फील्डिंग में भी असर दिख रहा है।

sports_master by sports_master
December 29, 2024
in क्रिकेट
0
IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा? कैच छूटते ही लगा दी भयंकर डांट

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया को उसकी दूसरी पारी में झकझोर कर रख दिया। हालांकि, मार्नस लाबुशेन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने दिन की समाप्ति तक 9 विकेट पर 228 रन बना लिए, जिससे उसे 333 रनों की बढ़त मिल गई। हालांकि, एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय फील्डरों की तरफ से जीवनदान भी मिले, जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्सा हो गए।

खास तौर से यशस्वी जायसवाल से कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश थे। खेल के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने दो महत्वपूर्ण कैच छोड़े जिसमें से एक तो काफी महंगा पड़ गया। यशस्वी के पहला कैच ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के तीसरे ओवर में छोड़ा जब उस्मान ख्वाजा के बैट से गेंद लगकर गली स्लिप में गई। हालांकि, ख्वाजा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और जल्दी ही उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया।

उस्मान ख्वाजा के बाद यशस्वी जायसवाल ने दूसरा कैच पारी के 40वें ओवर में मार्नस लाबुशेन का छोड़ा। मार्नस लाबुशेन उस समय तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले मैदान पर डटे हुए थे। लाबुशेन को आकाश दीप सिंह ने एक लेंथ बॉल की जिस पर उन्होंने अपने बल्ले को मुंह खोल दिया और गेंद ने किनारा लेते हुए स्लिप में यशस्वी की तरफ चला गया।

यशस्वी के लिए यह कैच बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था, लेकिन इसके बावजूद गेंद उनके हाथ से गेंद फिसल गया। ऐसे में कैच छूटते ही कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह से बिफर गए और यशस्वी को डांट लगा दी। इस दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने रोहित शर्मा की आलोचना की और कहा कि उन्हें एक यंग खिलाड़ी को इस तरह सरेआम डांट नहीं लगानी चाहिए थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मेलबर्न टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया:सीरीज में 2-1 से आगे

मेलबर्न टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया:सीरीज में 2-1 से आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us