• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी का कमाल

IND vs AUS 4th Test Day 4 Highlights: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 6 विकेट गिरने के बावजूद 9 विकेट पर 228 रन बनाए। लायन (41) और बोलैंड (10) नाबाद हैं और दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 474 और भारत ने 369 रन बनाए थे।

sports_master by sports_master
December 29, 2024
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी का कमाल

मेलबर्न: बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट नहीं कर पाई। 91 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी अभी तक 110 गेंदों का सामना कर चुकी है। लायन 41 और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 474 तो भारत ने 369 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 333 रनों की हो चुकी है।

100 के अंदर गिर गए थे 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और सलामी सैम कोंस्टास सिर्फ 8 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस्मान ख्वाजा (21) भी ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 80 रन पर दो विकेट था। इसके बाद 11 रन बनाने में टीम के चार विकेट गिर गए। स्मिथ को सिराज ने आउट किया। इसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर में हेड (1) और मार्श (0) को पवेलियन भेजा। कैरी भी 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जीवनदान की वजह से बनी साझेदारी

यशस्वी जायसवाल ने मार्नस लाबुशेन का आसान कैच गिरा दिया। इसकी वजह से उन्होंने कमिंस के साथ मिलकर पारी को संभाल दिया। लाबुशेन ने इस बीच अपनी फिफ्टी भी पूरी की। दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। सिराज ने लाबुशेन (70) का विकेट लिया। मिचेल स्कार्क भी जल्दी ही 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। 173 के स्कोर पर कमिंस (41) को रविंद्र जडेजा ने आउट किया।

173 रनों पर 9 विकेट होने के बाद नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड टिक गए। अभी तक आखिरी जोड़ी 17.4 ओवर खेल चुकी है। पहली पारी में भी दोनों ने 8.3 ओवर बैटिंग की थी। हालांकि तब 19 रन ही जोड़ पाए थे। उनकी साझेदारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 300 से ज्यादा की बढ़त ले ली है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा? कैच छूटते ही लगा दी भयंकर डांट

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा? कैच छूटते ही लगा दी भयंकर डांट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us