• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रणजी ट्रॉफी का महत्व नहीं… जलज को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जाहिस की है। उन्होंने चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या रणजी ट्रॉफी का अहम नहीं रह गया है। क्योंकि जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी 19 साल तक घरेलू टूर्नामेंट खेलने के बाद भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

sports_master by sports_master
November 8, 2024
in क्रिकेट
0
रणजी ट्रॉफी का महत्व नहीं… जलज को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के हरभजन सिंह

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जाहिस की है। उन्होंने चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या रणजी ट्रॉफी का महत्व नहीं रह गया है।

क्योंकि जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी 19 साल तक घरेलू टूर्नामेंट खेलने के बाद भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। जलज इंडिया ए की टीम में भी जगह नहीं बना पाए। जलज सक्सेना गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में 400 विकेट और 6 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

हरभजन सिंह ने एक जर्नलिस्ट के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें जलज सक्सेना की उपलब्धियों के बारे में बताया गया था। सक्सेना अपनी घरेलू टीमों के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिलहाल केरल के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में बंगाल के खिलाफ मैच में उन्होंने 84 रन बनाए। पत्रकार लोकापल्ली ने ट्वीट किया, रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना के 400 विकेट और 6000 रन। भारत के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा कि इस उपलब्धि के बावजूद क्या वह भारत के लिए खेलने के लिए पर्याप्त नहीं है।

इस पर हरभजन सिंह ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि, मैं आपसे सहमत हूं। कम से कम इंडिया ए के लिए तो उन्हें चुना जाना चाहिए। अब रणजी खेलना बेकार है? लोग आईपीएल से चुने जा रहे हैं। जलज सक्सेना ने मध्यप्रदेश के लिए 2005 में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। 143 मैचों में उनके नाम 6795 रन और 14 शतक है। सक्सेना ने इन मैचों में 2.74 की प्रभावशाली इकॉनमी से 452 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने चैंपियंस लीग में पंजाब किंग्स के लिए एक मैच और मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच भी खेले हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित, हार्दिक मुंबई इंडियंस में यथावत

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी:BCCI ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की, टीम अपने मैच दुबई में खेलना चाहती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us