• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Paris Olympics 2024: गांगुली के अंदाज में उतारी जर्सी, ग्रेट ब्रिटेन को रौंदने के बाद यूं जश्न में डूबी भारतीय हॉकी टीम

sports_master by sports_master
August 4, 2024
in olympics, हॉकी
0
Paris Olympics 2024: गांगुली के अंदाज में उतारी जर्सी, ग्रेट ब्रिटेन को रौंदने के बाद यूं जश्न में डूबी भारतीय हॉकी टीम

पेरिस: तारीफ करनी होगी भारतीय डिफेंस की जिसने 36 वर्ष के श्रीजेश की अगुवाई में ब्रिटेन के हर हमले का बचाव करते हुए उसे बढत नहीं बनाने दी। ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर मुकाबला शूटआउट में गया। शूटआउट में भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह , सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ही गोल कर सके। कोनोर विलियमसन का निशाना चूका और फिलिप रोपर का शॉट श्रीजेश ने बचाया। भारत को छह अगस्त को होने वाले सेमीफाइनल में जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलना है।

सुमित कुमार ने सौरव गांगुली की तरह उतारी जर्सी

सुमित कुमार ने सौरव गांगुली की तरह उतारी जर्सी

भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित कुमार ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत के बाद अपनी जर्सी उतारकर ठीक भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की तरह घुमाई। दादा ने ऐसा लॉर्ड्स में 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतकर किया था।ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीतने के बाद सुमित कुमार की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। वह जर्सी उतारकर जोर-जोर से हवा में घुमा रहे थे।भारतीय हॉकी टीम के पेनल्टी शूट आउट में जीतने के बाद पूरी टीम जश्न में डूब गई थी। पूरी टीम ने कीपर श्रीजेश को चारों ओर से घेर लिया था और जमकर अपनी इस सफलता को सेलीब्रेट कर रहे थे।

भारत की दीवार साबित हुए श्रीजेश, जीत के बाद मनाया जश्न

भारत की दीवार साबित हुए श्रीजेश, जीत के बाद मनाया जश्न

टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटेन को ही हराकर भारतीय टीम अंतिम चार में पहुंची थी। श्रीजेश टोक्यो में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ भी भारत की दीवार साबित हुए थे और उन्होंने पेरिस ओलंपिक के अब तक के सबसे कठिन मुकाबले में भी अपेक्षाओं पर खरे उतरकर दिखाया। जीत के बाद श्रीजेश काफी खुश नजर आए। उन्होंने जमकर सेलीब्रेट किया।

रेड कार्ड मिलने के बावजूत जीती टीम इंडिया

रेड कार्ड मिलने के बावजूत जीती टीम इंडिया

मैच के दौरान भारतीय प्लेयर रोहितदास को रेड कार्ड मिल गया था। भारतीय टीम ने 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था। इसके बावजूद टीम इंडिया जीतने में सफल रही।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दनदनाते 21 शॉट्स को सीने पर झेल गए श्रीजेश, टिकी रही भारत की दीवार, आखिरी 48 मिनट में ’10 का दम’

दनदनाते 21 शॉट्स को सीने पर झेल गए श्रीजेश, टिकी रही भारत की दीवार, आखिरी 48 मिनट में '10 का दम'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us