• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गौती भइया ने तो किस्मत बदल दी… केकेआर के स्टार को मिला वनडे टीम में पहली बार मौका

sports_master by sports_master
July 19, 2024
in क्रिकेट
0
गौती भइया ने तो किस्मत बदल दी… केकेआर के स्टार को मिला वनडे टीम में पहली बार मौका

नई दिल्ली: हर्षित राणा को जब पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल करने की खबर पता चली जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मौजूद हैं तो उनके मुंह से यही शब्द निकले, ‘दिल्ली में दिल टूट सकता है, पर हमने कभी हौसला नहीं हारा’। दिल्ली के ‘साउथ एक्सटेंशन’ के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हषित ने जूनियर स्तर से ही कड़ी मेहनत की लेकिन अकसर नजरअंदाज कर दिए जाते। पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के इस आईपीएल सत्र में विजयी अभियान में 19 विकेट लेने से वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

हर्षित ने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत करने में विश्वास करता हूं लेकिन जब भी आयु ग्रुप की टीम में मेरी अनदेखी होती तो मेरा दिल टूट जाता और मैं अपने कमरे में बैठकर रोता था। मेरे पिता प्रदीप ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अभी तक की मेहनत के लिए तीन लोगों का नाम लेना हो तो इसमें मेरे पिता, मेरे निजी कोच अमित भंडारी सर (पूर्व भारतीय और दिल्ली के तेज गेंदबाज) और गौती भैया (गौतम गंभीर) शामिल हैं।’हर्षित ने कहा, ‘अगर खेल के प्रति मेरा नजरिया बदला है तो इसका लेना देना बहुत कुछ केकेआर ड्रेसिंग रूम में गौती भैया की मौजूदगी से है जिन्होंने मेरी मानसिकता को बदल दिया। शीर्ष स्तर पर आपको कौशल चाहिए होता है लेकिन हुनर से ज्यादा आपको दबाव से निपटने के लिए दिल की आवश्यकता होती है।’ उन्होंने नए भारतीय मुख्य कोच के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘गौती भैया हमेशा मुझसे कहते ‘मेरे को तेरे पे ट्रस्ट है। तू मैच जीत के आएगा’।’उल्लेखनीय है कि हर्षित राणा श्रीलंका में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। संभव है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में हर्षित को डेब्यू का मौका भी मिले। उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर दिल्ली से आते हैं और हर्षित भी दिल्ली से हैं। यही वजह है कि वे एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। इसके इतर आईपीएल में जिन प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को ध्यान अपनी ओर खींचा उनमें हर्षित सबसे आगे थे। अब उन्हें उसी प्रदर्शन का इनाम मिला है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत-श्रीलंका टूर : इस फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे पंड्या! अब कौन होगा कप्तान?

भारत की कप्तानी से नजरअंदाज किये जाने के बाद Hardik का मुंबई इंडियंस के नेतृत्व करने पर संदेह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us