महिला एशिया कप 2024 के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। दांबुला में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 108 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस तरह टीम इंडिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 45 और शेफाली वर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया।टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तेज तर्रार शुरुआत करते हुए पारी के 10 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए। पाकिस्तान के द्वारा दिए 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए।भारत के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 108 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए बॉलिंग में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए। दीप्ति के खाते में तीन विकेट आया। इसके अलावा रेणुका ठाकुर, श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लिए।


