• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आलीशान घर और लग्जरी कार के साथ करोड़ों के मालिक हैं सूर्यकुमार, जानें कितनी है नेटवर्थ

करोड़ो में है सूर्यकुमार यादव की दौलत IPL और BCCI से मिलती है मोटी सैलरी/ आलीशान घर और लग्जरी कार के हैं मालिक

sports_master by sports_master
July 19, 2024
in क्रिकेट
0
आलीशान घर और लग्जरी कार के साथ करोड़ों के मालिक हैं सूर्यकुमार, जानें कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर चारों दिशाओं में तूफान मचाने वाले टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव की इन दिनों धूम मची हुई है। लगातार बेहतरीन खेल के कारण सूर्यकुमार यादव को एक बड़ा इनाम भी मिला है। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनाए गए हैं। सूर्यकुमार यादव आधुनिक क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। खास तौर से टी20 क्रिकेट में तो वह गेंदबाजों के लिए काल बन जाते हैं। कड़ी मेहनत और लगन से सूर्यकुमार ना सिर्फ आज टीम इंडिया के कप्तान बने हैं बल्कि उन्हें खूब दौलत और शोहरत भी हासि हुआ है। उनके पास आज लग्जरी कार से लेकर आलीशान घर और करोड़ों की संपत्ति हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कितनी है सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ। 

रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ 55 करोड़ से अधिक आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट और आईपीएल है। सूर्यकुमार फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी से उन्हें हर साल 9 करोड़ मिलते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं, जिसके साथ उनकी उनकी करोड़ों की डील है। वहीं बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सूर्यकुमार यादव बी कैटेगरी में हैं। इस कैटेगरी में हर साल सूर्यकुमार यादव को सैलरी के रूप में तीन करोड़ रुपए मिलते हैं। इस कमाई के अलावा सूर्यकुमार यादव ने कुछ स्टार्टअप में भी निवेश किया है जिससे उनकी इनकम होती है।सूर्यकुमार यादव मुंबई के चेंबुर इलाके में रहते हैं। चेंबुर के अणुशक्ति नगर में उनका एक आलीशान घर है। सूर्यकुमार यादव के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया है। इस तरह आईपीएल और बीसीसीआई से कमाई के साथ रियल एस्टेट से भी उनकी अच्छी इनकम होती है।घर के अलावा सूर्या कई लग्जरी कार के भी मालिक हैं। उनके पास मर्सडीज और जीप ब्रांड की लग्जरी कार है, जिसकी वह अक्सर सवारी करते हैं। इस तरह सूर्यकुमार यादव दौलत के मामले किसी से कम नहीं हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कैसे रविंद्र जडेजा ने खुद ही अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, इन 3 कारणों में समझिए

कैसे रविंद्र जडेजा ने खुद ही अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, इन 3 कारणों में समझिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us