• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20I में रोहित और विराट की जगह कोई नहीं ले सकता, क्‍योंकि…कपिल देव ने क्यों कहा ऐसा?

sports_master by sports_master
July 18, 2024
in क्रिकेट
0
T20I में रोहित और विराट की जगह कोई नहीं ले सकता, क्‍योंकि…कपिल देव ने क्यों कहा ऐसा?

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारत के पूर्व महान कप्तान कपिल देव (Former great captain Kapil Dev)ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket)में विराट कोहली(Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने ऐसा क्यों कहा है, इसके पीछे कारण भी बताया है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में टीम में दो जगह खाली हो गईं। इन पर कौन खेलेगा, ये सिलेक्टर्स के लिए माथापच्ची का सवाल है, लेकिन कपिल देव ने कहा है कि इन दोनों दिग्गजों की जगह कोई नहीं ले सकता, क्योंकि जो भी आएगा, वह अपनी पहचान खुद बनाएगा।

कपिल देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “T20I क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह कोई नहीं ले सकता। कोई भी खिलाड़ी किसी की भी जगह नहीं ले सकता, हर कोई अपनी जगह खुद बनाता है। अगर आप देखें तो कोई सचिन तेंदुलकर की जगह ले पाया है, कोई एमएस धोनी की जगह ले पाया है, नहीं ना? जो भी प्लेयर आएगा, वह अपनी पहचान खुद बनाएगा। उम्मीद करते हैं कि उनसे कोई बेहतर आएगा।”

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि विराट और रोहित की जगह टी20 टीम में किसे चुना जाना चाहिए तो कपिल देव ने कहा, “मेरा काम सिर्फ क्रिकेट देखना है। चयनकर्ताओं का काम है कि किसको चुनना है और उनकी जगह किसे नहीं चुनना है। उनको उनका काम करने दीजिए। हम जैसे लोग उछलकर बीच में आए तो अच्छा नहीं लगता है।” श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार 18 जुलाई को टीम का चयन हो सकता है, जिसमें नए कप्तान की भी घोषणा हो सकती है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा टी20आई क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं तो इनकी जगह कौन-कौन श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाएगा, ये देखने वाली बात होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा श्रीलंका के ख‍िलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे:बुमराह को मिल सकता है आराम; 27 जुलाई से शुरू होगा दौरा

रोहित शर्मा श्रीलंका के ख‍िलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे:बुमराह को मिल सकता है आराम; 27 जुलाई से शुरू होगा दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us