• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 हजार गेंदें फेंकने वाले बने चौथे गेंदबाज बने एंडरसन

sports_master by sports_master
July 12, 2024
in क्रिकेट
0
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 हजार गेंदें फेंकने वाले बने चौथे गेंदबाज बने एंडरसन

नई दिल्ली (New Delhi)। ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर जारी इंग्लैंड वर्सेस वेस्टइंडीज (England vs West Indies) पहले टेस्ट (‘Lord’s Test’) के दौरान इंग्लिश दिग्गज तेज गेंदबाज (English legendary fast bowler) जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने एक करिश्माई आंकड़ा छुआ है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट (International cricket) में 50 हजार गेंदें डालने वाले दुनिया के चौथे और पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, भारत के अनिल कुंबले और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न यह कारनामा कर चुके हैं। एंडरसन अपने आखिरी टेस्ट में इस उपलब्धिक को हासिल कर काफी खुश हुए होंगे। बता दें, एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना फेयरवेल टेस्ट खेल रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज-
63132 – मुथैया मुरलीधरन
55346 – अनिल कुंबले
51347 – शेन वार्न
50001 – जेम्स एंडरसन*

जेम्स एंडरसन ने इन 50 हजार गेंदों में 40 हजार गेंदें टेस्ट क्रिकेट में फेंकी है। वह टेस्ट क्रिकेट में इतनी गेंदें फेंकने वाले भी दुनिया के चौथे गेंदबाज बने हैं। यहां भी उनके आगे मुथैया मुरलीधरन, अनिल कुंबले और शेन वॉर्न जैसे दिग्गज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज-
44039 – मुथैया मुरलीधरन
40850 – अनिल कुंबले
40705 – शेन वॉर्न
40001 – जेम्स एंडरसन*
33698 – स्टुअर्ट ब्रॉड

बात मुकाबले की करें तो, एंडरसन का प्रदर्शन पहली पारी में तो फीका रहा, मगर उनके फेयरवेल टेस्ट को यादगार बनाने की कोशिश गस एटकिंसन ने की। गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 7 विकेट चटकाए। उनकी इस धारदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की टीम 121 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 371 रन बनाकर मेहमानों पर अच्छी खासी बढ़त हासिल की।

जेम्स एंडरसन का जादू दूसरी पारी में देखने को मिला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इस दिग्गज ने 10 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 5 ओवर मेडन डाल कुल 11 ही रन खर्च किए। इस दौरान एंडरसन को दो सफलताएं भी मिली। एंडरसन अपने टेस्ट करियर का 188वां मैच खेल रहे हैं और वह अभी तक 703 विकेट चटका चुके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हार्दिक पांड्या के साथ कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? वीडियो वायरल होते ही फैंस जानने को बेताब

हार्दिक पांड्या के साथ कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? वीडियो वायरल होते ही फैंस जानने को बेताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us