• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नए कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम में करेंगे बड़े बदलाव, इन 2 दिग्गजों को मिल सकती है जगह!

sports_master by sports_master
July 10, 2024
in क्रिकेट
0
नए कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम में करेंगे बड़े बदलाव, इन 2 दिग्गजों को मिल सकती है जगह!

नई दिल्ली: पिछले ही महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 world cup 2024) खिताब जीतने वाली भारतीय टीम (Indian Team) में अब एक बड़ा बदलाव हुआ है. हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल खत्म हो गया था. ऐसे में उनकी जगह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नया हेड कोच बनाया है. भारतीय टीम इसी जुलाई महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इसी दौरे से गंभीर अपना चार्ज संभालेंगे. मगर इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि टीम में अब भी और बड़े बदलाव होने हैं.

दरअसल, द्रविड़ के साथ सपोर्ट स्टाफ बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और बॉलिंग कोच पारस म्हांब्रे का भी कार्यकाल खत्म हो चुका है. इन दोनों पदों पर भी नई भर्ती की जानी है. ऐसे में गंभीर ने इन दोनों पदों के लिए अपनी ओर से 2 नाम बीसीसीआई को सुझाए हैं. जानकारी के मुताबिक, गंभीर ने बॉलिंग कोच के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार का नाम सुझाया है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट, 38 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं. विनय 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. फिलहाल, विनय IPL में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं और ILT20 में वो मुंबई एमिरेट्स के बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं.इतना ही नहीं, गंभीर ने बतौर बल्लेबाजी कोच के लिए अभिषेक नायर का नाम सुझाया है. वो अभी IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के असिस्टेंट कोच और एकेडमी के डायरेक्टर हैं. बता दें कि बतौर हेड कोच गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 में खत्म होगा. लेकिन इससे पहले उनके सामने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 शामिल है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान भी बॉलिंग कोच की रेस में हैं. यानी कि वो बॉलिंग कोच पारस म्हांब्रे को रिप्लेस कर सकते हैं हालांकि इस मामले में आखिरी फैसला बीसीसीआई ही करेगा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वहाब रियाज, अब्दुल रज्जाक पीसीबी चयन समिति से बर्खास्त

वहाब रियाज, अब्दुल रज्जाक पीसीबी चयन समिति से बर्खास्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us