• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

PCB ने शुरू की चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी, 17 अरब में होगी स्टेडियमों की मरम्मत

sports_master by sports_master
July 8, 2024
in क्रिकेट
0
PCB ने शुरू की चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी, 17 अरब में होगी स्टेडियमों की मरम्मत

नई दिल्ली (New Delhi)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (Pakistan Cricket Board – PCB). ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) से पहले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों की मरम्मत (Repair of stadiums) के लिए लगभग 17 अरब रुपये आवंटित किए। पीसीबी के संचालन बोर्ड ने शनिवार को लाहौर में हुई बैठक में यह राशि मंजूर की, जिसमें महिला क्रिकेट पर खर्च के लिए 24 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए।

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बोर्ड के सदस्यों को यह भी बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी और इस महीने के अंत में कोलंबो में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बोर्ड बैठक में इस पर आगे चर्चा की जाएगी।

यह बैठक मुख्य रूप से 2024-25 के लिए पीसीबी बजट को मंजूरी देने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें पाकिस्तान को इस सत्र में बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है, इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले त्रिकोणीय सीरीज और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का भी दौरा करना है। नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों को बताया कि स्टेडियमों को अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है, क्योंकि बोर्ड दर्शकों के लिए सुविधाओं में सुधार करना चाहता है और इन वेन्यू को ए श्रेणी के स्टेडियमों में बदलना चाहता है।

अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आठ साल बाद (ब्रिटेन में 2017 के बाद से) किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंपा जा चुका है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक इसे हरी झंडी नहीं दी है। समझा जा रहा है कि बीसीसीआई वनडे एशिया कप की तरह ‘हाईब्रिड मॉडल’ लागू करने पर जोर देगा। इस मॉडल के तहत भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले सहित अपने सभी मै श्रीलंका में खेले थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने वाले हैं कुलदीप यादव? खुद ने किया खुलासा

क्या किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने वाले हैं कुलदीप यादव? खुद ने किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us