• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान बोले- वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेली वर्ल्ड चैंपियन टीम

sports_master by sports_master
July 8, 2024
in क्रिकेट
0
हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान बोले- वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेली वर्ल्ड चैंपियन टीम

नई दिल्ली (New Delhi)। शुभमन गिल (Shubhman Gill) की अगुवाई वाली भारतीय युवा ब्रिगेड (Indian Youth Brigade) ने आखिरकार अपना रौद्र रूप दिखाया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024.) का खिताब जीतकर पहला टी20 मैच खेलने जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची टीम इंडिया (Team India) को पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होना पड़ा था।

मेजबानों ने भारत को पहले टी20 में 13 रनों से धूल चटाई थी, जिसके बाद इस युवा टीम की हर जगह आलोचना होने लगी थी। मगर दूसरे टी20 में इस युवा ब्रिगेड ने जोरदार वापसी कर जिम्बाब्वे को 100 रनों के बड़े अंतर से रौंदा। यह जिम्बाब्वे की टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में अब तक की सबसे बड़ी हार है। टीम इंडिया को इस तरह कमबैक करता देख जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वर्ल्ड चैंपियन अंततः वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेली।

सिकंदर रजा ने मैच के बाद कहा, “वर्ल्ड चैंपियन अंततः वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेली। आज जो हमने कैच छोड़े निश्चित रूप से उसने हमें नुकसान पहुंचाया। मुझे आज इस विकेट पर 200 रन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 30 रन ज्यादा बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए, मुझे लगा कि यह एक करीबी मैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।”

उन्होंने आगे कहा, “ब्‍लेसिंग की गेंद स्विंग हो रही थी और उछाल प्राप्‍त कर रही थी। वो विकेट लेने के लिए काफी भूखा है। जब तक वो फिट रहेंगे, तो बेहतर गेंदबाजी करेंगे। हम कुछ समय से अपनी बल्‍लेबाजी के बारे में बात कर रहे हैं। इसे ठीक करना तब संभव है, जब कोई पैटर्न हो। हमने आक्रमण करने की कोशिश की थी, लेकिन गैरअनुभवी होने के कारण कई दिक्‍कतें हुईं।”

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ (77*) और रिंकू सिंह (48*) की शानदार पारियों के दम पर 234 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 134 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने यह मैच जीतकर 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
PCB ने शुरू की चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी, 17 अरब में होगी स्टेडियमों की मरम्मत

PCB ने शुरू की चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी, 17 अरब में होगी स्टेडियमों की मरम्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us