• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मोदी ने रोहित से पूछा- आपने पिच को चूमा; कप्तान बोले- कई कोशिशों के बाद जीते, इसलिए ऐसा किया

sports_master by sports_master
July 5, 2024
in क्रिकेट
0
मोदी ने रोहित से पूछा- आपने पिच को चूमा; कप्तान बोले- कई कोशिशों के बाद जीते, इसलिए ऐसा किया

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश लौट चुकी है। गुरुवार को पूरे देश ने भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ियों को अपने आवास पर बुलाया।

करीब 2 घंटे चली इस मुलाकात में मोदी ने सभी खिलाड़ियों को एक-एक करके उनके अनुभव जाने। शुक्रवार को प्रधानमंत्री की खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो सामने आया।

PM ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कहा- ‘यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आपने हमारे देश को उत्साह और उत्सव से भर दिया है और आपने हमारे देशवासियों की सभी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा किया है। मेरी ओर से आपको हार्दिक बधाई।

आप लोगों ने शानदार टीम भावना भी दिखाई है और टैलेंट भी दिखाया। इस बार आपमें धैर्य दिखाई दिया है, कोई हड़बड़ी नहीं थी। इस बार आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था आप लोगों का। मेरी तरह से आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई साथियों…‘ जानिए किसने क्या कहा…

राहुल द्रविड, हेड कोच टीम इंडिया
सबसे पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- ‘मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि आपने हमें मिलने का मौका दिया और अहमदाबाद में हमारे मैच के दौरान आप वहां भी आए थे, मैं मानता हूं कि समय उतना अच्छा नहीं था, इसलिए हम बहुत खुश हैं कि हम आज इस खुशी के मौके पर आपसे मिल पाए।

मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि रोहित और इन सभी लड़कों ने जो जुझारूपन दिखाया है, जो कभी हार न मानने वाला रवैया दिखाया है, वह बहुत मायने रखता है, इसका श्रेय लड़कों को जाता है, उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह बहुत खुशी की बात है कि इन लड़कों ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।’

ये भी प्रेरित हुए थे जब टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। मुझे भरोसा है कि इस जीत से देश के लड़के और लड़कियां इस्पायर होंगे और न केवल क्रिकेट, बल्कि हर खेल में बेहतर करेंगे।

प्रधानमंत्री की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कुछ मेंबर्स से बात…

1. रोहित शर्मा, कप्तान
प्रधानमंत्री ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान पिच को चूमने के पीछे का कारण पूछा। इस रोहित ने कहा- ‘हम सभी ने इस दिन के लिए बहुत इंतजार किया था। इसके लिए बहुत मेहनत की थी। कई बार हम वर्ल्ड कप जीतने के बहुत करीब पहुंच गए थे, लेकिन हम आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन इस बार सभी की वजह से हम यह हासिल कर पाए। इस लिए हमने ऐसा किया।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो क्लिक कराते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो क्लिक कराते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

2. विराट कोहली
PM ने विराट कोहली से वर्ल्ड कप के दौरान फॉर्म वापसी पर सवाल किया। इस पर विराट कोहली ने कहा- पूरे वर्ल्ड कप में मैं अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। ये बात मैंने कोच राहुल द्रविड़ को भी कही थी कि मैं अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर पा रहा, तो कोच ने कहा मुझे यकीन है कि जब मौका आएगा तुम परफॉर्म करोगे।

बाद में ऐसा ही हुआ फाइनल के दिन मैंने पहले ओवर में 3 चौके लगाए। फिर मैंने रोहित को बोला देखो ये कैसा गेम है। कभी-कभी एक रन बनाना भी मुश्किल होता है और कभी-कभी सबकुछ होने लगता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट कोहली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट कोहली।

3. जसप्रीत बुमराह
PM ने बुमराह से गेंदबाजी के दौरान होने वाले तनाव के बारे में पूछा तो जसप्रीत ने कहा- ‘जब भी मैं भारत के लिए गेंदबाजी करता हूं, तब सिचुएशन कठिन होती है और उस समय मैं विकेट निकाल के देता हूं। इसलिए मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं टीम की महत्वपूर्ण समय में मदद कर पाया।

ऐसे में जब टीम मैच जीतती है तो मुझे उससे आत्मविश्वास मिलता है और मुख्य रूप से इस टूर्नामेंट में, ऐसी कई सिचुएशन थी, जहां मुझे महत्वपूर्ण ओवर फेंकने पड़े जिससे मैं टीम की मैच जीतने में हेल्प कर पाया।

PMपीएम मोदी अपनी गोद में जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के बेटे अंगद को लिए नजर आए।
PMपीएम मोदी अपनी गोद में जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के बेटे अंगद को लिए नजर आए।

4. हार्दिक पंड्या, उपकप्तान
मोदी ने पंड्या से पिछले दिनों उनके खराब समय के बारे में सवाल किया। इस पर हार्दिक ने कहा- ‘पिछले 6 महीने मेरे लिए कुछ ज्यादा ही मनोरंजक रहे। बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए और IPL के समय जनता ने मेरी आलोचना की। बहुत सारी चीजें हुईं और मुझे हमेशा लगा कि अगर मैं कोई जवाब दूंगा, तो वे क्रिकेट से होगा… इसलिए मुझे विश्वास था कि मैं मजबूत रहूंगा और कड़ी मेहनत करूंगा।’

5. ऋषभ पंत, विकेटकीपर
प्रधानमंत्री ने ऋषभ पंत से कार दुर्घटना के बाद उनकी वापसी पर बात की। जवाब में पंत ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था। वो मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। आपने मेरी मां को फोन किया था। उस समय मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें थीं, लेकिन जब आपका फोन आया, तो मुझे अच्छा लगा। मैं पिछले डेढ़-दो साल से यही सोच रहा था कि फिर से फील्ड में जाकर जो मैंने किया है, उससे बेहतर करने की कोशिश करूंगा।

6. सूर्यकुमार यादव
पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्यकुमार से उनके फाइनल में शानदार कैच के बारे में पूछा सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”उस पल मैंने सोचा नहीं था कि मैं कैच पकड़ पाऊंगा या नहीं। जब एक बार बॉल मेरे हाथ में आ गई तो मुझे उसे बॉउंड्री के दूसरी तरफ फेकना था और मैंने सही टाइम पर ऐसा किया और कैच पकड़ पाया। हम सब ऐसे कैच की प्रैक्टिस करते रहते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बयान, कहा- ‘क्रिकेट टीम की जीत पर गर्व, अब हमारी बारी’

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बयान, कहा- 'क्रिकेट टीम की जीत पर गर्व, अब हमारी बारी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us