• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Team India Playing XI: विराट कोहली पर खास नजर, क्या टीम इंडिया में कोई बदलाव होने की संभावना?

sports_master by sports_master
June 29, 2024
in क्रिकेट
0
Team India Playing XI: विराट कोहली पर खास नजर, क्या टीम इंडिया में कोई बदलाव होने की संभावना?

नई दिल्‍ली(New Delhi) । भारतीय क्रिकेट(Indian cricket) टीम आज 10 साल के बाद टी20 विश्व कप(T20 World Cup) का फाइनल (Final)खेलने जा रही है। खिताबी मैच (Title Match)में टीम इंडिया (Team India)की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होनी है, जो किसी भी विश्व कप के फाइनल में पहली बार प्रवेश करने में सफल हुई है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और भारत ही दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है। ऐसे में हर कोई इस खिताबी मैच के साथ-साथ दो अजेय टीमों की भिड़ंत देखने के लिए एक्साइटेड है। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, ये जान लीजिए।

फॉर्म के आधार पर देखा जाए तो फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली और शिवम दुबे की जगह नहीं बन रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के फाइनल में खेलने की पुष्टि सेमीफाइनल मैच के बाद कर दी थी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है? इसका जवाब अभी के लिए किसी के भी पास नहीं है, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ क्या फैसला लेंगे, ये कोई नहीं जानता, लेकिन ऐसा महसूस किया जा सकता है कि शिवम दुबे फाइनल मैच में भी खेल सकते हैं।

रोहित शर्मा जिस तरह से अपने खिलाड़ियों को बैक करते हैं, उस हिसाब से देखकर लगता है कि संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में बिना मैच खेले रह जाएंगे और शिवम दुबे को फाइनल में भी रखा जाएगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका के पास दो स्पिनर हैं, जिनके खिलाफ शिवम दुबे रन बना सकते हैं। स्पिनरों के खिलाफ संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी दमदार है और वे फॉर्म में भी हैं, लेकिन उनको इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। ऐसे में एकाएक फाइनल में खिलाने की जोखिम मैनेजमेंट शायद ही उठाएगा। इस तरह बिना बदलाव के साथ भारत उतर सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल कराने के लिए IOA का किया समर्थन

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल कराने के लिए IOA का किया समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us